IBPS Clerk 15th Recruitment 2025: IBPS ने क्लर्क के लिए 10277 पोस्ट की भर्ती जारी कर दिया है जिसकी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 01 अगस्त 2025 से शुरू हो चूका है अब वैसे उम्मीदवार जिसकी उम्र 20- 28 वर्ष है उनके लिए एक सुनहरा मौका है | इस पोस्ट में IBPS Clerk 15th भर्ती 2025 के लिए योग्यता, सैलरी, आवेदन फीस, प्रक्रिया इत्यादि सभी जानकारी दिया गया है |
IBPS Clerk 15th Recruitment 2025: Notification Out
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पेर्सोंनेल सिलेक्शन ने IBPS Clerk 15th भर्ती 2025-26 के लिए नोटिफिकेशन संख्या- CRP CSA- XV कर दिया गया है जिसमें भर्ती के लिए टोटल 10277 पोस्ट शामिल है-
Post Details | Short Overview |
Post Name | IBPS Clerk XV Vacancy 2025 |
Total Post | 10277 |
Apply Mode | Online |
Apply Start Date | 01/08/2025 |
Apply Last Date | 21/08/2025 |
Job Location | All India |
Official Website | www.ibps.in |
IBPS Clerk 15th Vacancy 2025: By Cateogry Wise
IBPS Clerk XV भर्ती 2025 के लिए टोटल 10277 पोस्ट की सीटें है जिसे कैटोगरी वाइज उम्मीदवार के लिए इस प्रकार से रखा गया है-
Cateogry Name | No. Of Post |
UR | 4671 |
EWS | 972 |
OBC | 2271 |
SC | 1550 |
ST | 813 |
Total Post | 10277 |
IBPS Clerk XV Recruitment 2025: Eligibility Criteria
IBPS Clerk 15th वेकेंसी 2025 के लिए आयु सीमा और एजुकेशन क्वालिफिकेशन इस प्रकार से रखा गया है जिसे उम्मीदवार को फॉलो करना होगा-
Age Limit (आयु सीमा)-
- न्यूनतम उम्र सीमा- 20 वर्ष
- अधिकतम उम्र- 28 वर्ष
- आयु सीमा की गणना 01/08/2025 तक में होना चाहिए |
Note :- उम्मीदवार आयु सीमा में छूट के लिए IBPS Clerk 2025 नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े |
Education Qualification (शैक्षणिक योग्यता)-
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्विधालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना चाहिए |
- इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर सिस्टम का संचालन और कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए |
- उम्मीदवार के पास कंप्यूटर संचालन/ भाषा में प्रमाण पत्र/ डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए/ हाई स्कूल/ कॉलेज/ संस्थान से कंप्यूटर/ IT (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विषय के रूप में अध्ययन किया होना चाहिए |
- वांछित अनुभव/ ज्ञान के लिए उम्मीदवारों के लिए ये सलाह है की वे आवेदन करने से पहले अधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़े |
IBPS Clerk 15th Recruitment 2025: Form Apply Date
IBPS Clerk 15th भर्ती 2025 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया 01 अगस्त 2025 से शुरू हो चूका है और इसकी लास्ट डेट 21 अगस्त 2025 तक है यहाँ निचे आवेदन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण डेट दिया गया है-
- आवेदन डेट शुरू- 01/08/2025 से
- आवेदन का लास्ट डेट- 21/08/2025 तक
- परीक्षा फीस भुगतान करने का लास्ट डेट- 21/08/2025
- परीक्षा डेट- अनुसूची अनुसार
- एडमिट कार्ड उपलब्ध- अपडेट जल्द
IBPS Clerk 15th Vacancy 2025: Application Fee Details
IBPS CRP CSA- XV भर्ती 2025 के लिए आवेदन फीस इस प्रकार से रखा गया है जिसे उम्मीदवार को फॉर्म भरते समय ऑनलाइन जमा करना होगा-
- General/ OBC/ EWS के लिए- ₹ 850/-
- SC/ ST/ PH के लिए- ₹ 175/-
- उम्मीदवार परीक्षा फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग इत्यादि माध्यम से कर सकते है |
Must read this :
IBPS Clerk XV Recruitment 2025: Salary Details
IBPS Clerk 15th वेकेंसी 2025 के अंतर्गत चयनित सभी क्लर्क के लिए मासिक सैलरी 24050/- रूपये से शुरू होती है जो अगले 3 वर्ष के दौरान 1340 रूपये के वृद्धि के साथ ये 28070/- रूपये हो जाती है फिर ये 1650 रूपये के वृद्धि के साथ अगले 3 वर्ष में ये 33020/- रूपये तक बढ़ जाती है और फिर ये सैलरी 2000 रूपये के वृद्धि के साथ अगले 4 साल में सैलरी 41020/- रूपये हो जाती है | इसी तरह ये सैलरी 2340 रूपये के बढ़ोतरी के साथ अगले 7 महीने में 57400/- रूपये तक बढ़ जाती है और ये अब 4400 रूपये के वृद्धि के साथ अगले 1 वर्ष के दौरान ये 61800/- रूपये तक बढ़ जाती है फिर ये अंतिम 2680 रूपये के वृद्धि के साथ अगले 1 वर्ष के दौरान ये अधिकतम 64480/- रूपये तक बढ़ जाती है | इस प्रकार से IBPS CRP CSA- XV क्लर्क के लिए न्यूनतम मासिक सैलरी 24050/- से शुरू होती है और ये बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 64480/- रूपये तक हो जाती है |
How to Apply IBPS Clerk 15th Recruitment 2025 Form Online ?
इच्छुक उम्मीदवार IBPS Clerk 15th Notification 2025 का फॉर्म भरने के लिए निचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करे जो इस प्रकार से दिया गया है-
- सबसे पहले उम्मीदवार दिए गए निचे डायरेक्ट लिंक ‘Apply Now’ पर क्लिक करें |
- यहाँ पर आपके सामने दो आप्शन होंगे ‘New Registration’ और ‘Login’ का |
- न्यू यूजर सबसे पहले ‘New Registration’ पर क्लिक करें और बेसिक डिटेल्स भरकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त कर लें |
- अब आप अपना आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन हो जाए |
- जैसे ही आप लॉग इन होंगे तो आपके सामने CRP CSA- XV का फॉर्म ओपन हो जायेगा |
- अब आप फॉर्म को अच्छे से भरें और सभी स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करें |
- अब उम्मीदवार अपना फोटो, सिग्नेचर आदि डाक्यूमेंट्स निर्धारित साइज़ में अपलोड करें |
- अब आप ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान कर फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करें |
- अब उम्मीदवार सबमिट किये गए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें |
IBPS Clerk 15th Notification 2025: Age Relaxation
IBPS Clerk XV भर्ती 2025 के लिए कैटोगरी वाइज आयु सीमा में छूट दिया गया है जो निचे इस प्रकार से है-
Cateogry | Age Relaxation |
SC | 5 Yrs. |
ST | 5 Yrs. |
OBC | 3 Yrs. |
PwBD | 10 Yrs. |